श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के नौगांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकी ढेर हो गया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकी का नाम उजैर अशरफ दार है। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 गोला बारूद की मौगजीन, 6 राउंड और 2 ग्रेनेड बरामद किए गए है। इलाके में फिलहाल दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, श्रीनगर के नौगांव में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
