राजस्थान सहित 15 राज्यों में 10 जून को 57 राज्यसभा सीटों पर होंगे चुनाव

राज्यसभा

नई दिल्ली : 15 राज्यों की 52 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। भारतीय चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से ये चुनाव अहम साबित होंगे। भारतीय चुनाव आयोग के सचिव सुमन कुमार दास के आदेश के अनुसार देश के 15 राज्यों के 57 सदस्यों के राज्यसभा सदस्य के उनके सेवाकाल पूर्ण होने के फलस्वरूप नए सदस्यों के चयन हेतु चुनावों की तिथियां घोषित की गई है। जिसमें 24 मई 2022 को चुनावों की अधिसूचना, 31 मई 2022 तक नामांकन,1 जून 2022 तक प्राप्त नामांकनों की छठनी, 3 जून 2022 तक नाम वापसी तथा 10 जून 2022 को मतदान के साथ शाम 5 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई है। उपरोक्त 15 राज्यों में से राजस्थान राज्य से 4 सदस्यों का निर्वाचन होना है, जिनमें ओम प्रकाश माथुर, एल्फन कांनाथन ,राम कुमार वर्मा एवं हर्ष वर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल पूर्ण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *