Headlines

नंदीग्राम में हार: ममता की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने निर्णय रखा सुरक्षित

ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति कौशिक चंद की अदालत में इस सुनवाई के लिए सीएम ममता बनर्जी भी वर्चुअली तौर से हाजिर हुईं। जस्टिस कौशिक चंद ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत इस पर फैसला सुनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में चुनाव बाद हुई मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से जांच कराने की याचिका दायर की थी।

बता दें कि मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। 2 मई को चुनाव नतीजे घोषित किए गए। ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं। उनके खिलाफ भाजपा नेता और उन्हीं के पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 1957 वोटों से हरा दिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने दावा किया कि मतगणना के दौरान धांधली की गई और मतगणना में लगे अधिकारियों को भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और उनके अन्य सहयोगियों ने जान से मारने तक की धमकी दी। ममता बनर्जी ने कोलकता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *