Headlines

UP Election को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी : प्रियंका ने दिया उन्नाव रेप पीड़िता की मां को विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट, 125 उम्मीदवारों में 50 महिलाएं शामिल

प्रियंका

लखनऊ : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। प्रियंका ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। उधर, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

यूपी में कुल 403 सीटें हैं जहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *