Headlines

चारण समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में फंसे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

चारण समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में फंसे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

जोधपुर : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर राजस्थान के चारण समाज ने कांग्रेस नेता के राम मंदिर के चंदे को लेकर दिए बयान के खिलाफ जोधपुर में केस दर्ज कराया है। समाज ने इसके खिलाफ कोर्ट में शिकायत की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

सुरजेवाला ने 20 जून को ट्वीट कर कह था, ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए करोड़ों देशवासियों ने हजारों करोड़ों का चंदा दिया है, लेकिन रावण के चरणों की निगाहें चंदे पर हैं।’ कोर्ट में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सुरजेवाला ने अपने इस बयान से एक विशेष जाति समुदाय को अपमानित किया है। इस पर कोर्ट ने में कुड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।

सुरजेवाला के इस बयान पर रोष प्रकट करते हुए शेखावाटी चारण सभा ने इस मामले में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन दिया था। समाज ने मांग की थी कि सुरजेवाला अपनी इस टिप्पणी वापस लें। चारण समाज का आरोप था कि सुरजेवाला ने कलम और तलवार के धनी और अपनी वाणी और लेखनी से शौर्य, शक्ति और भक्ति को नए आयाम देने वाले चारण समाज के लिए घोर अपमानजनक बयान दिया है।

वहीं देशनोक के करणी मंदिर निजी प्रन्यास ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई थी और कहा था कि सुरजेवाला के अल्पज्ञान के कारण दिए बयान से पूरा समाज आहत है। चारण समाज के केसरी सिंह बारहठ, प्रताप सिंह बारहठ और जोरावर सिंह बारहठ का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *