8 राज्यों में गवर्नर बदले, थावरचंद को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया

8 राज्यों में गवर्नर बदले, थावरचंद को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। इनमें मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। ये बदलाव तब हुआ है, जब मध्य प्रदेश भाजपा लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अगले कैबिनेट विस्तार के लिए करीब-करीब तय हो गया है।

इन राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त

वहीं बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल बनाये गए हैं। जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा और रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *