Headlines

बिपिन रावत : चीन से ज्यादा मजबूत है भारत

नई दिल्ली : Chief of Defence Staff (CDS) बिपिन रावत ने कहा पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत चीन के मुकाबले अधिक मजबूत स्थिति में है। चीन अपनी सेना में बदलाव करने में जुटा है। यह पूछे जाने पर कि सेना के लिए नॉर्दन फ्रंट प्राथमिकता है या वेस्टर्न? रावत ने कहा कि दोनों ही बराबर हैं।

बिपिन रावत ने LAC के आसपास पीएलए की गतिविधियों को लेकर कहा, ”भारत के साथ सीमा पर चीनी तैनाती में बदलाव आ रहा है, खासकर गलवान और दूसरे इलाकों में मई और जून 2020 में जो हुआ। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें अधिक प्रशिक्षण और बेहतर तैयारी की जरूरत है।”

सीडीएस ने आगे कहा, ”उनके सैनिक मुख्यतौर पर सिविलियन्स से आते हैं, उन्हें कम अवधि के लिए जोड़ा जाता है। इस तरह के इलाकों में लड़ने और ऑपरेशन के लिए उनके पास अधिक अनुभव नहीं होता है। यह एक मुश्किल और पहाड़ी क्षेत्र है। आपको इसके लिए विशेष ट्रेनिंग की जरूरत होती है, जिसमें हमारे सैनिक अधिक सक्षम हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *