Bihar Lockdown: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन सीएम नितीश कुमार ने ट्ववीट कर बताया
पटना: बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन (Bihar Lockdown) घोषित कर दिया है। बिहार में लॉकडाउन लगने की जानकारी सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर दी।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा की ” कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका और अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।”
कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 4, 2021
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से राज्य को कैसे मुक्त किया जाए। इसको लेकर सीएम नितीश लगातार समीक्षा कर रहे है। साथ ही पटना की सड़कों पर निकलकर स्थिति का जायजा लिया। सोमवार को उन्होंने अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की उसके बाद आज लॉकडाउन का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना के इलाज में कोई गलती बर्दास्त नहीं की जाएगी। मरीजों की जरूरतों के लिए हमेशा तत्पर रहें। ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा की उपलब्धता हर हाल में पूरा कराए। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वाले लोगों पर नजर रखें ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोक सके।
कोरोना से सोमवार को बिहार में 174 लोगों की मौत हो गयी। 42 की मौत पटना में हुई, जबकि 132 की मौत बिहार के अन्य जिलों में हो गयी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में इलाज के दौरान 82 लोगों की मौत हुई है।
