Headlines

भवानीपुर उपचुनाव: BJP की प्रियंका टिबरेवाल देंगी ममता बनर्जी को टक्कर

प्रियंका टिबरेवाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में 3 तीनों पर उपचुनाव होना है। भाजपा ने भवानीपुर से प्रियंका टिबरेवाल को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला ममता बनर्जी से होगा। इसके अलावा BJP ने समसेरगंज से मिलन घोष और जंगीपुर से सुजीत दास को मैदान में उतारा है। प्रिंयका टिबरेवाल पेशे से वकील हैं। उन्होंने ही विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ याचिका दायर की थी।

बता दें कि भवानीपुर सीट के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी। इसी दिन पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीटों के साथ-साथ ओडिशा के पिपली निर्वाचन क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी।

सांसद अर्जुन सिंह को भवानीपुर का ऑब्जर्वर बनाया था

भवानीपुर में ममता बनर्जी को घेरने के लिए बीजेपी ने बड़ी रणनीति बनाई है। उम्मीदवार प्रिंयका टिबरेवाल के ऐलान से पहले आज शुक्रवार को ही बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह को भवानीपुर का ऑब्जर्वर बनाया गया था। अर्जुन सिंह के साथ सांसद सौमित्र खान और ज्योतिर्मय सिंह को को-ऑब्जर्वर बनाया गया है। भवानीपुर का इंचार्ज महामंत्री संजय सिंह को बनाया उनके साथ दो को-इंचार्ज बनाए गए हैं। हर एक वार्ड के लिए बीजेपी ने एक-एक विधायक (कुल 8) को जिम्मेदारी दी है। एक्टर रुद्रनिल घोष को कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *