Headlines

लखीमपुर हिंसा के आरोपी और गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली जमानत

लखीमपुर हिंसा

लखनऊ : लखीमपुर केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष को जमानत मिल गई है। यूपी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। आशीष पर किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है। आशीष को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से ही जेल में है।

गौतलब है कि लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *