Headlines

Singapore Variant को लेकर केजरीवाल के ट्वीट पर बढ़ा बवाल

Union minister accused - Kejriwal insulted the tricolor

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में अपना असर दिखा रही है। वहीं देश में तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बढ़ चुकी है। बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के नए वेरिएंट ‘सिंगापुर स्ट्रेन’(singapore variant) को लेकर चेताया था साथ ही भारत सरकार से एक्शन की अपील की थी।

पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल को भारत सरकार ने लगे आरोपों का जवाब दिया। फिर सिंगापुर सरकार की तरफ से भी बयान जारी कर जवाब दिया गया। सिंगापुर ने सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई है, साथ ही भारतीय हाई कमिश्नर के समक्ष नाराजगी जताई है । सिंगापुर ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का बगैर तथ्यों के इस तरह की बयानबाजी निराशाजनक है।

देश में मौजूद सिंगापुर के दूतावास की ओर से बुधवार को सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब दिया गया, जिसमें कहा गया था कि सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन(singapore variant) पाए जाने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। टेस्टिंग के आधार पर पता चला है कि सिंगापुर में कोरोना का B.1.617.2 वैरियंट ही मिला है। इसमें बच्चों से जुड़े कुछ मामले भी शामिल हैं।

केजरीवाल के बयान से सिंगापुर खफा, MEA ने दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। सिंगापुर की सरकार ने वहां भारत के हाई कमिश्नर को तलब किया है ।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्या कहा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस विवाद पर ट्वीट किया और कहा कि सिंगापुर और भारत दोनों कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में सिंगापुर द्वारा भारत को जो मदद भेजी गयी , उसके लिए उनका धन्यवाद। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान भारत का नहीं है।

इस विवादित बयान को लेकर सिंगापुर के दूतावास ही नहीं, बल्कि सिंगापुर की सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंगलवार को प्रेस रिलीज़ जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे का खंडन किया था।

दिल्ली सरकार ने जारी की सफाई

इस पूरे विवाद के बीच अब दिल्ली सरकार की सफाई आई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि इस वक्त कोरोना के अलग-अलग स्ट्रेन हैं। जिनका जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चल रहा है। जब लंदन से फ्लाइट आ रही थी, हमने तब भी उन्हें रोकने की अपील की थी। सत्येंद्र जैन का कहना है कि पूरे विवाद पर शाम को सफाई दी जाएगी।

क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने?

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों। बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।

गौरतलब है कि देश में एक्सपर्ट्स द्वारा चेताने पर कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है, जिसमें बच्चों पर सर्वाधिक खतरा हो सकता है। ऐसे में देश में अभी से तैयारियां की जा रही हैं, बीते दिनों ही भारत सरकार ने बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *