Headlines

जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका, तिहाड़ समेत दिल्ली की सभी जेल अलर्ट मोड़ पर

नई दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में कल शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत के बाद दिल्ली की जेलों में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते राजधानी में तिहाड़ जेल, मंडोली और रोहिणी जेल समेत जेलों को को अलर्ट कर दिया गया है। इन जेलों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर था। गोगी गैंग और टिल्लू गैंग में अक्सर गैंगवार होती रहती है जिसमें अब तक करीब 20 से ज्यादा बदमाश मारे जा चुके हैं।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, “कल रोहिणी कोर्ट में शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत के बाद, गैंगवार की आशंका है। इसलिए दिल्ली के सभी जेलों जिनमें तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल भी शामिल हैं को अलर्ट कर दिया गया है। ”

जितेंद्र गोगी जेल से ही चलाता था गैंग

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर दिल्ली पुलिस ने चार लाख और हरियाणा पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। साथ ही उसपर मकोका भी लगाया गया था। पिछले साल 3 मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी समेत उसके तीन गुर्गों को गुड़गांव से गिरफ्तार किया था। गोगी जेल से ही अपना गैंग चलाता था। वो जेल में बैठे बैठे ही रंगदारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और हत्या करने का काम कर रहा था।

कल हुई थी जितेंद्र गोगी की हत्या

रोहिणी कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की कल टिल्लू गैंग के बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये घटना रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर-207 के अंदर हुई थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया था। इस शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टिल्लू गैंग के दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *