Headlines

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एनकाउंटर में 2 आतंकी मार गिराए हैं। मारे गए एक दहशतगर्द की पहचान उमर मुस्ताक खांडे के तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि खांडे श्रीनगर के बघाट में 2 पुलिसकर्मियों (SgCT मोहम्मद यूसुफ और Ct सुहैल आह) की हत्या में शामिल था। साथ ही वह अन्य आतंकी गतिविधियों का भी हिस्सा रहा है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

नए तरीके से घातक हमले कर रहे सीमा पार से आए आतंकी

जानकारी मिल रही है कि एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों की सीमा पर जंगल में छिपे आतंकी नए तरीके अपनाकर हमले कर रहे हैं। चार दिन में आतंकी दो अलग-अलग जगह घात लगाकर किए गए हमलों में दो जेसीओ समेत आठ जवानों को शहीद कर चुके हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार पांच दिन से ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों ने दो हमले किए और दोनों ही बार सेना को ही नुकसान पहुंचा है। यह दर्शाता है कि आतंकियों ने इस तरह के हमलों की खास ट्रेनिंग ले रखी है।

सोमवार को पहले हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। पहले हमले वाली जगह से दूसरे हमले का स्थान एलओसी की ओर पड़ता है। यानी हमलावर आतंकी कश्मीर की ओर नहीं बल्कि वापस एलओसी की दिशा में आकर छिप गए हैं। ऐसे में मेंढर के जंगलों में आतंकियों के ठिकाने होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *