जयपुर। ‘‘संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमरे हनुमत बलबीरा’’ उदघोष के साथ घर-घर मे हुए बजरंग बली के पाठ। कोरोना काल में परशुराम जयंती पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालु और 50 से अधिक देश के लोगो ने हनुमान चालीसा और श्रीराम जय राम जय जय राम के मंत्र का सामूहिक जाप किया।
सर्व ब्राह्मण महासभा की पहल पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के अन्तर्गत ऑनलाइन और घरों पर भगवान राम और हनुमान जी से लोगो ने इस संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर गुगुल, जूम और अन्य एपो के माध्यम से लोग सामूहिक रूप से भी जुड़े।
मुख्य अतिथि थे डॉ. बीडी कल्ला
ऑनलाइन कार्यक्रम में समारोह के मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि कोरोना के इस काल में हमारा मनोबल उंचा बना रहे, इसलिये भगवान श्रीराम और हनुमान जी का जाप हमें ताकत देगा।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि हनुमान जी महाराज चिरंजीवी हैं उन्होने भगवान श्रीराम के संकट का भी निवारण किया था। ऐसे वीर हनुमानजी का स्मरण इस कोरोना काल में हमें आध्यात्मिक शक्ति देगा और सामूहिक रूप से बनने वाली इस उर्जा से हम सबको ताकत मिलेगी।
ये हस्तियां भी जुड़ी विभिन्न देशों से
इस अवसर पर लंदन के सांसद डाॅ. विरेन्द्र शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, लंदन के चैयरमेन डाॅ. दिवाकर शुक्ल, वर्ल्डब्राह्मण फैडरेशन कनाडा के चैयरमेन डाॅ. आजाद कौशिक, ईशा वैदिक फाउण्डेशन यूएसए के फाउडिंग प्रेसिडेंट डाॅ. ओम शर्मा, न्यूयाॅर्क से अशोक व्यास, लंदन से डाॅ. आलोक शर्मा, वर्ल्ड ब्राह्मण फैडरेशन के चैयरमेन पं. मांगेराम शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड के प्रेसिडेंट संतोश शुक्ला, ग्लोबल ब्राह्मण फैडरेशन इटली के प्रेसिडेंट नरिश्यन्त शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, एडवोकेट एच.सी. गणेशिया, महामण्डलेषश्वर पुरषोत्तम भारती, पं. पुरषोत्तम गौड, गोविन्द पारीक, दिनेश शर्मा, सविता शर्मा, पं. मुकेश भारद्वाज, पं. पवन शर्मा, मुकेश मिश्रा, संदीप भातरा, एडवोकेट कमलेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात् सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा(Hanuman chalisa) के पाठ किये।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि आज 2 लाख से अधिक लोग हनुमान चालीसा(Hanuman chalisa) के इस कार्यक्रम में जुडे है। इसकी पूरी जानकारी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड, लंदन को प्रेषित की जायेगी और उम्मीद है कि रिकाॅर्ड जयपुर के नाम दर्ज होगा।
