Headlines

Karnataka Lock Down: कोविड की चेन तोड़ने के लिए कर्नाटक में 14 दिन का लॉकडाउन

  • लोगों को सुबह छह बजे से दस बजे तक खरीददारी करने की इजाजत
  • लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा
  • मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन

कर्नाटक: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक में 14 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है। यह लॉकडाउन कल यानी मंगलवार रात नौ बजे से लागू होगा। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कैबिनेट की बैठक के बाद लॉकडाउन के फैसले का ऐलान किया।

कर्नाटक में लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह छह बजे से दस बजे तक खरीददारी करने की इजाजत होगी। इसके साथ ही सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग और कॉन्ट्रक्शन वर्क को अनुमति होगी। लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया।

लॉकडाउन का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ‘लोगों को सहयोग करना पड़ेगा। अगर लोग सहयोग करेंगे तभी हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। लॉकडाउन के दौरान राज्य में और राज्य से बाहर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही इजाजत दी जाएगी।

रविवार को उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा था, ‘‘हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं लेकिन हालात ऐसे हैं कि हमें स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पाबंदिया लगानी पड़ेगी हमें संक्रमण की कड़ी तोड़नी होगी। यह 10-12 दिन की बात है। ”

10 राज्यों में कोरोना के 74% से ज्यादा मामले, कर्नाटक भी शामिल
एक दिन में देश में सामने आ रहे मामलों में 74.53 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज हैं। भारत में संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,60,172 हो गई ।

10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल,केरल, गुजरात, तमिलनाडुऔर राजस्थान अन्य राज्य हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 67,160 नए मामले सामने आए. उसके बाद उत्तर प्रदेश से 37,944, जबकि कर्नाटक में 29,438 नए मामले मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *