Headlines

RUHS: आरयूएचएस में तीन की मौत के बाद सरकार चेती

impact voice news

जयपुर। राजस्थान में कोविड के सबसे बड़े अस्पताल आरयूएचएस(RUHS) में ऑक्सीजन सप्लाई में आई बाधा से तीन मरीजों की मौत से मचे हंगामे के बाद आज सरकार चेती और चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने सभी डे​डीकेटेड कोविड अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का विशेषज्ञों की देखरेख में समुचित उपयोग एवं डेडीकेटड कोविड अस्पतालों में आक्सीजन प्रबंधन के लिए बायोमेडिकल इंजीनियर और आक्सीजन मॉनिटर की नियुक्ति करने के निर्देश दिये हैं।

चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने आवश्यक आदेश जारी किए हैं। उन्होंने प्रत्येक डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में बायोमेडिकल इंजीनियर की उपलब्धता के लिए जिला कलक्टर व सीएमएचओ को निर्देश दिए गए है। इंजीनियर का मुख्य कार्य अस्पताल में आक्सीजन प्रेशर की जांच व अस्पताल की अन्य सामान्य व्यवस्था के साथ नियुक्त किए जाने वाले आक्सीजन मॉनिटर को लेकर स्टॉफ को प्रशिक्षण देना होगा। सरकार ने दावा किया कि बायोमेडिकल इंजीनियर की उपलब्धता से आक्सीजन सप्लाई के मैनेजमेंट को अधिक बेहतर किया जा सकता है।

प्रत्येक पारी में दो ​नर्सिंग स्टॉफ जरुरी

कोविड अस्पताल में प्रत्येक 100 आक्सीजन या आईसीयू बैड पर तीन पारियों में में दो—दो नर्सिंग स्टॉफ को आक्सीजन मॉनिटर के तौर पर नियुक्त किया करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिन अस्पतालों में 100 से कम बैड है वहां तीन पारियों में एक—एक आक्सीजन मॉनिटर की नियुक्ति की जाएगी। आक्सीजन मॉनिटर मरीज की स्थिति को देखते हुए मेडिकल आक्सीजन की आवश्यक मात्रा के विपरीत दी जा रही आक्सीजन की मात्रा से सबंधित जानकारी चिकित्सक को देगा। जिससे चिकित्सक के परामर्श के बाद मरीज की मेडिकल आक्सीजन की ​स्थिति को बदला जा सकेगा।

बायोमेडिकल इंजीनियर व आक्सीजन मॉनिटर कोविड अस्पताल का निष्पक्ष पर्यवेक्षण कर अपने सुझाव से जिला कलक्टर व अस्पताल प्रभारी को अवगत कराएंगे। जयपुर के आक्सीजन मॉनिटर अपनी रिपोर्ट शासन सचिव व चिकित्सा शिक्षा विभाग को भी प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *