झारखंड में भी लगाया गया लॉकडाउन…

0
623
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद झारखंड सरकार ने भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है
  • यह लॉकडाउन राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच रहेगा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार की रात 10 बजे से लॉकडाउन के बाद अब कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने भी इसी तर्ज पर कदम उठाते हुए हफ्ते भर का लॉकडाउन किया है। यह लॉकडाउन झारखंड सरकार की तरफ से 22 से 29 अप्रैल के बीच करने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस दौरान कुछ जरूरी सेवाओं को खोलने की इजाजत दी गई है।

इससे पहले, सोमवार को झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गयी। वहीं, इसी अवधि में संक्रमण के 3992 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 162945 हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here