Headlines

Immunity Booster टमाटर का जूस,जानिए इसे बनाने की रेसिपी

tomotojuice impactvoicenews

टमाटर के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है

कोरोना महामारी (Corona Epidemic) की दूसरी लहर तेजी से लोगो को चपेट में ले रही है। ऐसे में लोगो को घर में सुरक्षित रहने,मास्क पहनने और बार -बार हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम(Immune system) को स्ट्रांग रखना भी बहुत जरुरी है।

कोरोना(Corona) के इस दौर में हर कोई संक्रमण से बचे रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी( Immunity) को अच्छी बनाए रखने पर जोर दे रहा है। इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखने वाली चीजों में टमाटर के जूस का नाम भी शामिल है। एंटीऑक्सिडेंट्स(Antioxidants) से भरपूर टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Read More : बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए पिए रोज Apple Smoothie

जो इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास टमाटर के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, खून साफ होता है और गट यानी आंत भी मजबूत बनी रहती है।

tomato-juice-benefits impactvoicenews

ऐसे बनाएं टमाटर का जूस
टमाटर का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए 2 टमाटर, 1 गिलास पानी और चुटकी भर नमक। इसके बाद टमाटर को अच्छी तरह से धोकर काटने के बाद उसे जूसर में पानी और चुटकी भर नमक डालने के बाद चला लें। अब इस जूस को एक गिलास में निकाल लें। आपका इम्यूनिटी बूस्टर( Immunity Booster) जूस सर्व करने के लिए तैयार है। आप चाहें तो इस जूस को बिना नमक के भी सर्व कर सकती हैं।

Read More : Mother’s Day: जानिए मां से जुड़ा ये खास दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *