Headlines

Health Tips: गर्मियों में खाने के साथ रोजाना खाएं दही

Health Tips: Eat yogurt daily along with summer food impact voice newsदही खाने के फायदे

भारतीय रसोई में दही का प्रयोग कई चीजों के लिए किया जाता है। यह खाने के स्‍वाद को बेहतर बनाने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जरूरी नहीं है कि आप दही को किसी चीज में मिक्‍स करके ही खाएं। यदि आप रोज एक कटोरी दही का सेवन करती हैं तो आपको सेहत से जुड़े कई लाभ हो सकते हैं।

भारत में दही से जुड़े कई धार्मिक महत्‍व हैं। जब कोई शुभ काम करने जा रहा होता है तो उसे दही खिलाया जाता है। मगर इसका कनेक्‍शन सेहत से भी है। दही केवल आपकी टेस्‍ट बड को ही पैंपर नहीं करता बल्कि आपको सेहत से जुड़े कई लाभ भी पहुंचाता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में यह आपके शरीर को ठंडा रखता है।

दही में मौजूद पोषक तत्‍व

प्रोटीन-5.25 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 7.05 ग्राम
कैल्शियम- 185 मिलिग्राम
मैग्नीशियम- 15 मिलिग्राम
पोटेशियम- 235 मिलिग्राम
विटामिन बी-6- 0.049 मिलिग्राम
विटामिन ए – 51आईयू
सोडियम- 70

रोज दही खाने के फायदे

अगर आप अपनी डाइट में रोज दही को शामिल करती हैं तो आपको अपने शरीर में बदलाव देखने को मिलेंगे।

dahi

पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखता है

दही खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखता है। दही खाने से आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। दही में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने की क्षमता होती है। दही में कुछ प्रोबायोटिक्‍स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

इम्‍यूनिटी सिस्‍टम को मजबूत बनाता है

अगर आपका इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत है तो आपका शरीर किसी भी तरह के वायरस या संक्रमण से लड़ने के लिए सक्षम होता है। यदि आप अपने आहार में रोज दही का सेवन करती हैं तो आपका शरीर अंदर से बहुत मजबूत हो जाता है और किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रहता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए अगर आप तरह-तरह के डाइट प्‍लान ट्राई करके थक चुकी हैं और आपको किसी से भी फायदा नहीं मिला है तो रोजाना दही खाना शुरू करें। दही में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्‍नीशियम, प्रोटीन, विटामिन-बी, सी, ए, के और ई आदि ऐसे पोषक तत्‍व शामिल होते हैं, जिनके सेवन से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। कैल्शियम हड्डियों के स्‍वास्‍थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्‍या है तो दही का सेवन आपको रोज करना चाहिए। दही में मैग्‍नीशियम भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है, यह भी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

dahi 1

हार्ट को बनाता है सेहतमंद

दही में कोलेस्‍ट्रॉल बहुत कम होता है और इस वजह से शरीर का ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको हाइपरटेंशन की बीमारी है तो भी दही आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसलिए आपको दही का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

दही खाने का सही समय क्‍या है

वैज्ञानिक तौर पर यह कह पाना कि किस समय दही नहीं खाना चाहिए संभव नहीं है। मगर यदि आपको रात में दही खाने सर्दी-खांसी होती है तो आपको सुबह और दोपहर के आहार में दही को शामिल करना चाहिए।

रोज कितना दही खाऐं

अगर आप रोज 1 कप यानी 250 ग्राम खाती हैं तो 150 कैलोरीज, 450 ग्राम कैल्शियम और 10 ग्राम प्रोटीन आपके शरीर में पहुंचेगा। इसलिए आपको रोजाना 1 कप दही जरूर खाना चाहिए। हो सके तो आप 2 कप दही भी खा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *