CBSE CTET 2021: बोर्ड ने आगे बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी 26 तक कर सकते हैं अप्लाई

cbse ctet 2021

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीबीएसई सीटीईटी 2021 (CBSE CTET 2021) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2021 दोपहर 3.30 बजे तक राखी गई है। जारी ऑर्डर्स के मुताबिक सीबीएसई ने हाल ही में सीटीईटी के लिए लेह में एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया है, जिसकी वजह से आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

CTET 2021 एग्जाम फीस :
सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल पेपर I और II के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी / एसटी / डिफ से संबंधित उम्मीदवारों को केवल पेपर I या II के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 और पेपर I और II दोनों के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

सीटीईटी 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन:

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://ctet.nic.in
  2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या नोट करें।
  3. नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें।
  4. ई-चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  5. रिकॉर्ड और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *