Headlines

अमेरिका ने 48 घंटे में लिया काबुल बम धमाकों का बदला, ड्रोन अटैक में मार गिराया ISIS-K का साजिशकर्ता

काबुल : बीते दिन हुए काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती हमलों के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन ISIS-K के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में एक साजिशकर्ता ढेर हो गया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हमले में काबुल एयरपोर्ट पर धमाकों का मास्टरमाइंड मारा जा चुका है। वहीं, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट से दूर रहे।

काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाकों में 170 लोगों की मौत
26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो फिदायीन हमले हुए थे। बम धमाकों में 170 लोगों को मौत हो गई। इन हमलों में 13 अमेरिकी सैनिक और 2 ब्रिटिश नागरिक भी मारे गए, वहीं 1276 से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि था समय आने पर आतंकियों को अमेरिका करारा जवाब देगा। अमेरिका इसे माफ नहीं करेगा बल्कि उसे सजा देगा।

लक्ष्य को मार गिराया
आतंकी संगठन ISIS-K पर जवाबी कार्रवाई के बाद यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि हमने लक्ष्य को मार गिराया है। इस ड्रोन मिसाइल हमले में कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *