Headlines

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 30 की मौत और 50 से अधिक घायल

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट, 30 की मौत और 50 से अधिक घायल

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले में करीब 30 नमाजियों की मौत हो गयी है। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में हुआ है।

पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ।

रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत अभी भी गंभीर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *