Headlines

National Sports Day पर टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत की बढ़ाई शान: भाविनाबेन पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिक में भाविनाबेन पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स में क्लास-4 कैटेगरी में भारत को पहला मेडल दिलाया है। फाइनल में भाविना का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से था। यिंग ने भाविना को 11-7, 11-5 और 11-6 से हरा कर गोल्ड जीता। भाविना को सिल्वर मिला। वह टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

इससे पहले भाविना ने सेमीफाइनल में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4,9-11,11-8 से हराया था। भाविना क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया की बोरिस्लावा रैंकोविच पेरिच को लगातार तीन गेम में 11-5, 11-6, 11-7 से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची थीं।

भाविनाबेन पटेल ने प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जॉयज डि ओलिवियरा को 12-10, 13-11, 11-6 से मात दी थी। वे पैरालिंपिक में टेबल टेनिस का मेडल पक्का करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

एक साल की थीं, तभी लकवा हुआ

टोक्यो पैरालिंपिक्स में देश के लिए पहला मेडल जीतने वाली देश की पहली पैरा खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल जब एक साल की उम्र की थीं, तो चलने की कोशिश में गिर गईं, उस समय उनके एक पैर में लकवा हो गया, बाद में उनका दूसरा पैर भी लकवे से बेकार हो गया। बाद में कम्प्यूटर सीखने के दौरान उन्हें टेबल टेनिस खेलने का मौका मिला।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने बधाई दी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाविनाबेन पटेल को मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाविनाबेन पटेल ने इतिहास रच दिया है। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है। युवा उनसे प्रेरणा लेकर खेल के लिए आकर्षित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *