नई दिल्ली : तारक और जूनियर एनटीआर जैसे नामों से पसंद किए जाने वाले नंदमुरी तारक रामा राव आज पूरे 38 साल के हो चुके हैं। एक्टर ने ‘स्टूडेंट नं 1’, ‘राखी’, ‘सिम्हाद्री’, ‘टेंपर’, ‘प्रेमाथो’, ‘जनता गैराज’ और बादशाह जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। फिल्म मेकर एसएस राजामौली ने साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन (Junior NTR Birthday) पर एक खास गिफ्ट दिया है। जी हां! निर्माता ने अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ से उनके किरदार ‘कोमराम भीम’ का पहला लुक शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिलीज हुए इस पोस्टर में जूनियर एनटीआर काले कुर्ते और सफेद धोती पहने और कमर में लाल कपड़ा बांधे दिख रहे हैं। पोस्टर में वह माथे पर लाल टीका लगाए और हाथ में भाला ताने खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं। कोमाराम भीम के रूप में एनटीआर जूनियर प्रभावशाली लग रहे हैं।
http://https://www.instagram.com/p/CPFQvEal1MS/
मेरे भीम का दिल सोने का है: एसएस राजामौली
‘कोमराम भीम’ का लुक शेयर करते हुए एसएस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, ” मेरे भीम का दिल सोने का है, लेकिन जब वह विद्रोह करता है, तो वह मजबूत और साहसी होता है।
इंटेंस किरदार को निभाने में बहुत अच्छा लगा
एसएस राजामौली के अलावा खुद एनटीआर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है वह दिल से विद्रोही है। इस इंटेंस किरदार को निभाने में बहुत अच्छा लगा और मैं आप सभी के साथ अपने सबसे चैलेंज को इंट्रोड्यूस करने जा रहा हूं।

ब्रह्मार्षि विश्वामित्र से किया बाल कलाकार डेब्यू
नंदमुरी तारक रामा राव उर्फ जूनियर एनटीआर ने 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मार्षि विश्वामित्र’ से बतौर बाल कलाकार एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म को एक जमाने के पॉपुलर डायरेक्टर और उनके दादा एनटीआर ने ही निर्देशित किया था। इसके बाद एक्टर 1996 की फिल्म ‘रामायण’म में नजर आए, जिसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड ऑफ बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म से सम्मानित किया गया था।
