Headlines

रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

मुंबई: रामानंद सागर की पौराणिक शो ‘रामायण’ में श्रीराम के मित्र निषाद राज का रोल निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया। चंद्रकांत के निधन की खबर ‘रामायण’ में सीता के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज’। उनके निधन का कारण उनकी बीमारियों को बताया जा रहा है।

रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

उनका जन्म एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। चंद्रकांत के पिता एक व्यापारी थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे। इसके बाद चंद्रकांत का बचपन और उनकी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी हुई। घरवाले अभिनेता को प्यार से बबला बुलाते थे। चंद्रकांत ने कई फिल्मों में काम किया था। जिनमें सबसे प्रमुख हैं प्रेम लग्न, प्यार हो गया, परिवार ना पंख और होते होते प्यार होगा। 2017 में रिलीज़ गुजराती ड्रामा फिल्म समय चक्र भी शामिल है। उन्हें पहला ब्रेक गुजराती फिल्म ‘कडू मकरानी’ से मिला था।

रामायण में निषाद राज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

हालांकि, चंद्रकांत को असली पहचान रामानंद सागर की रामायण से ही मिली थी। उनके किरदार निषाद राज को शो में खूब पसंद किया गया। यह किरदार श्री राम के बहुत करीब था। रामायण के अलावा उन्होंने महाभारत, विक्रम बेताल, होते होते प्यार हो गया, पाटली परमार जैसे शोज में काम किया।

चंद्रकांत बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमजद खान के गहरे मित्र थे। दोनों ने साथ में ही अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी रखने वाले चंद्रकांत की नाटक के दौरान मुलाकात अरविंद त्रिवेदी से हुई थी। दोनों ने कई नाटक में साथ काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *