Headlines

स्मृति शेष : पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी का कोरोना से निधन

बीकानेर। राजस्थान में कोरोना का कहर एक और नेता की मौत का कारण बन गया है। बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। दो दिन पहले डॉ. जोशी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। डॉ.जोशी का जयपुर के साकेत हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जोशी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि बीकानेर से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल जोशी के निधन की जानकारी दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

 

डॉ बी डी कल्ला को हराया 
ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला को जोशी ने पिछले दो चुनाव में हराया था लेकिन तीसरे अंतिम चुनाव में वे हार गए। दरअसल वे चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते थे लेकिन वसुंधरा राजे ने उनको ही टिकट दिया। इस उम्र में भी वो कुछ हजार वोट से ही हारे। खास बात ये है कि वो डॉ कल्ला के रिश्ते में बहनोई लगते थे।

ज्ञान का पिटारा थे जोशी
साहित्य के प्रति गहन रुचि रखने वाले जोशी भारतीय साहित्य के साथ अंग्रेजी साहित्य भी पढ़ते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *