Headlines

राजस्थान में 24 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

lockdown 2 e1621687213744

जयपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए सख्त लॉक डाउन जारी रहेगा। इस सख्ती के लॉक डाउन पर चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह मानते को मानते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने भी अपनी मुहर लगा दी। हालांकि, लॉक डाउन एक सप्ताह बढ़ेगा या दो सप्ताह इसका फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की वर्चुअल बैठक में मंत्रियों ने भी ताजा हालातों को देखते हुए लॉक डाउन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। लॉक डाउन बढ़ाने के आदेश ताज़ा गाइड लाइन के साथ देर शाम तक निकलने की संभावना है। इसमें कुछ छूट को बढ़ाया जा सकता है ताकि आम जनजीवन प्रभावित ना हो। बैठक में ब्लैक फंगस, कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों पर भी चर्चा हुई ।

मृत आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति पर भी चर्चा हुई। मंत्रिमंडल बैठक के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि लॉक डाउन बढ़ाने का फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया है, क्योंकि कई मंत्रियों की सलाह दो तथा कुछ की एक सप्ताह बढ़ाने के पक्ष में थे।

मंत्रिमंडल ने आगामी माह में भी शादियों पर रोक की सलाह दी है। नई गाइड लाइन आने पर ही पता चलेगा की ये रोक कब तक रहेगी। मंत्रिमंडल ने वैक्सीनेशन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *