Headlines

कोरोना केसों में गजब की गिरावट,आज मात्र 1002 मामले ही आए

Amazing decline in corona cases, today only 1002 cases came impact voice news

जयपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी जंग राजस्थान जीतता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट देखे तो मात्र 1002 मामले ही कोरोना संक्रमण के आए। प्रदेश के दो जिले सिरोही व धौलपुर तो ऐसे हैं जहां आज एक भी केस कोरोना का नहीं आया। इसी प्रकार बांसवाड़ा,बारां,जालोर,झालावाड़, करौली,प्रतापगढ़,सवाईमाधोपुर में 2 से 6 केस ही मिले। 6114 लोग ठीक हो अपने घर पहुंच गए। ऐसे में एक्टिव केसों का आंकड़ा भी 37477 पर आ टिका। मरने वालों की संख्या 65 रही जो रिकवरी रेट के हिसाब से अभी ठीक नहीं है।

राजधानी जयपुर में आज 233 मामले आए, जबकि 1233 लोग रिकवर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अपने घर गए। जयपुर में ही सबसे अधिक एक्टिव केस 8517 बचे है। अन्य जिले जिनमे आज कोरोना के सर्वाधिक केस मिले उनमें अलवर में 111 व उदयपुर में 107 मामले है। बाकी जिलों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो अंकों में ही रहा।

कोरोना केसों में गजब की गिरावट,आज मात्र 1002 मामले ही आए

कोरोना केसों में गजब की गिरावट,आज मात्र 1002 मामले ही आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *