जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी आयरलैंड में जीवंत भारतीय संस्कृति को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने प्रवासियों को भारतीय संस्कृति को विदेश में जीवंत बनाने के लिए बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर जोशी का आयरलैंड की राजधानी डबलिन में राजस्थानी इंडियन सोसाइटी ऑफ आयरलैंड द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान के लोकगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, आयरलैंड में भारत के राजदूत अभिषेक मिश्रा, डॉक्टर देवेंद्र प्रजापत, बाबूलाल यादव और देवी सिंह सहित बड़ी संख्या में राजस्थान के प्रवासी मौजूद थे।
