जयपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई माध्यमिक शिक्षा विभाग के 9760 वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 14 मई 2022 की मध्य रात्रि तक बढ़ाई गई है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए अंतिम डेट बढ़ाने की बात कही गई है। इसके आलावा बाकि सभी नियम पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार ही रहेगा। यह भर्ती अलग-अलग विषयों में होगी। 18 से 40 साल के युवक (एक जनवरी 2023 तक) इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे। कैंडीडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप में होंगे। एग्जाम सेंटर व डेट के बारे में बाद में अवगत कराया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सीटिजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई. डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डीटेल भरनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने अनिवार्य होंगे। कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी।
