अलवर : नेशनल हाईवे 48 पर स्थित अलवर के डीटीओ कार्यालय व नाके पर रविवार तड़के करीब पौने चार बजे ACB ने रेड डाली। डीटीओ कार्यालय के इंस्पेक्टर, दलाल सहित 13 गार्डों को गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली का करीब 12 लाख रुपए जब्त किए है। सर्विलांस के हिसाब से जल्दी कुछ नाम और सामने आएंगे। जिनके हिसारे पर वसूल होती थी। जिनमें कुछ अफसर व बाहर के लोग भी लपेटे में आ सकते हैं। दलाल चौबारा निवासी रवि चौहान, रविंद्र सिंह भाटी इंस्पेक्टर के लिए वसूली का काम करता है। रवि चौहान के घर से 8 लाख रुपए से अधिक पैसे मिले हैं। ये वसूली की रकम गार्डों से भी मिली है। कुछ रकम फेंकने की कोशिश की है। सुबह नौ बजे तक करीब 12 लाख रुपए जब्त किए हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र भाटी के घर पर भी तलाशी जारी है।
ट्रकों से अवैध वसूली
ACB के अफसर एएसपी चंद्रशाील व विजय सिंह ने बताया कि डीटीओ के टोल पर ट्रकों से 24 घंटे अवैध वसूली होती है। इसकी शिकायत मिली। जिसकी पुष्टि होने के बाद जयपुर के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई की है। जिसमें एक इंस्पेक्टर रविंद्र भार्टी सहित गार्ड व दलाल को गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब 12 लाख रुपए बरादम हो गए हैं। कुछ की तलाश जारी है। जिनके नाम सर्विलांस के रिकॉर्ड से सामने आ सकते हैं।
ACB के अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब पौने चार बजे के आसपास रेड डाली गई। जिसे देखकर गार्ड भाग गए। कुछ गार्ड नींद लेते हुए मिले। एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। जिसके दलाल की भूमिका अहम मिली है। उसके घर से रकम मिली है। अन्य गार्ड भी अपने-अपने हिसाब से वसूली करते थे। जिन्होंने ACB को देखा तो भागने लगे। कुछ वसूली की रकम ही फेंक दी।
