Headlines

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने तेज आवाज पर दी सफाई, बोले- मैं गुस्सा नहीं होता, मेरी ऊंची आवाज तो मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने तेज आवाज पर दी सफाई, बोले- मैं गुस्सा नहीं होता, मेरी ऊंची आवाज तो मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है

नई दिल्ली: लोकसभा सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी ऊंची आवाज गुस्से की वजह से नहीं है, बल्कि उनका मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है। यह सुनकर सदन में मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंसने लगे। शाह ने यह भी कहा कि वे किसी को डांटते नहीं हैं, न उन्हें गुस्सा आता है। उन्हें सिर्फ कश्मीर से जुड़े सवालों पर गुस्सा आता है।

अमित शाह सदन में क्रिमिनल प्रोसिजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल 2022 को पेश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बिल से अपराध की जांच प्रभावी और तेज गति से हो सकेगी और कन्वेक्शन रेट भी बढ़ेगा। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने कुछ कमेंट पास किए। तृणमूल कांग्रेस के नेता संदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि अमित शाह जब दादा बोलते हैं ताे लगता है गुस्से में बोल रहे हैं। इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि वे ‘दादा’ के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद गृह मंत्री ने अपनी आवाज को लेकर सफाई पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *