Headlines

अजमेर-कोटा हाइवे पर हादसा : जायरीनों की जीप डंपर से भिड़ी, 3 की मौत

मौत

अजमेर : अजमेर-कोटा मार्ग पर एक डंपर और जायरीनों की जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दो महिला जायरीन व जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोलकात्ता (पश्चिम बंगाल) निवासी 8 जायरीन घायल हो गए। जिनका अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना लोहरवाड़ा (अजमेर) गांव के पास की है। पश्चिम बंगाल से ये जायरीन अजमेर दरगाह जियारत करने आए थे। शुक्रवार को टैक्सी से सरवाड़ दरगाह जियारत के लिए गए थे। सरवाड़ से जियारत कर वापस अजमेर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 7 बजे लोहरवाड़ा के पास सामने से आ रहे एक डंपर से जीप टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जीप चालक कुंदननगर (अजमेर) निवासी रियाज खान उर्फ नब्बू (42) पुत्र मुश्ताक अहमद, जायरीन महिला कोलकात्ता निवासी रूकसाना (50) पत्नी फारूख व सुरैया परवीन पत्नी निजामुद्दीन का शव अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवा दिया गया। घायल जायरीनों गोला बांडी हावड़ा निवासी अमजद खान, साहिना निजामी, हमजा अली खान, बैरगपुर, 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज परवीन,आरिज अली, सिरिन अंसारी, तबस्सुम बेगम और दरकसंदा को स्थानीय राजकीय अस्पताल पंहुचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर सभी घायल जायरीनों को अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *