जयपुर। जयपुर नागर समाज के संगठन श्रीनागर पंचायती डेरा चैरिटेबल ट्रस्ट में ट्रस्टियो चयन किया गया। ट्रस्टियो का चयन ट्रस्ट मंडल के बोरडी के कुवें, गणगौरी बाजार स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट मंडल के प्रबंध ट्रस्टी महेंद्र कुमार नागर ने बताया कि ट्रस्ट में रिक्त ट्रस्टियो के पद पर चयन किया गया।
चयन आज साधारण सभा में सर्वसम्मति से किया गया। रिक्त पद पर आशीष दवे, राधेश्याम नागर और अजय नागर का चयन किया गया है।प्रबंध ट्रस्टी महेंद्र कुमार नागर ने बताया कि चयन के बाद चयनित ट्रस्टियो को ट्रस्टी पद की शपथ दिलाई गई। चयन के बाद समाज के सभी सदस्यों ने होली के अवसर पर आपस मे शुभकामनाएं दी।
