Headlines

पंजाब में कल शपथ लेंगे 10 मंत्री,भगवंत मान ने खुद जारी किए नाम

पंजाब में कल शपथ लेंगे 10 मंत्री,भगवंत मान ने खुद जारी किए नाम

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 19 मार्च को होगा। सुबह 11 बजे 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में होगा। भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने संभावित मंत्रियों की लिस्ट शेयर की।

भगवंत मान की ओर से जिन विधायकों के मिनिस्टर बनने की जानकारी दी गई, उनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर (जिम्पा) के नाम शामिल हैं। नए बनने वाले मंत्रियों में एक महिला डॉ. बलजीत कौर भी शामिल है।

मान सरकार के इन फैसलों पर रहेगी नजर
आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पंजाब के हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। इसके अलावा सरकारी नौकरियां देने और 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए देने की घोषणा की थी। स्कूल और अस्पतालों की स्थिति को भी चमत्कारिक तरीके से सुधारने का दावा किया था। अब पहली कैबिनेट मीटिंग में इन सभी फैसलों पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *