यूक्रेन के राष्ट्रपति को मिल सकता है नोबेल प्राइज!

यूक्रेन के राष्ट्रपति को मिल सकता है नोबेल प्राइज!

नई दिल्ली : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को साल 2022 का नोबेल पीस प्राइज मिल सकता है। यूरोप के कई नेताओं ने इसके लिए नोबेल प्राइज कमेटी से नामांकन प्रक्रिया को 31 मार्च तक आगे बढ़ाने की मांग की है। 2022 के नोबेल पीस प्राइज के लिए 251 व्यक्तियों और 92 संगठनों ने आवेदन किया है।

यूरोपीय नेताओं ने नोबेल कमेटी से कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के लिए नोबेल पीस प्राइज नामांकन प्रकिया को 31 मार्च 2022 तक फिर से ओपन किया जाए। हम विनम्रतापूर्वक आपसे आप इस मांग पर विचार करने का अनुरोध करते हैं।

बयान के मुताबिक, यूरोपीय नेताओं ने कमेटी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 2022 नामांकन प्रक्रिया को फिर से ओपन करने और नॉमिनेशन पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 3 से 10 अक्टूबर के बीच होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *