Headlines

पंजाब के पूर्व CM चन्नी पर एक बार फिर MeToo के गंभीर आरोप

चन्नी

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस की चुनावी हार के बाद पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कहना नहीं चाहता था, लेकिन गंभीर बात कर रहा हूं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी के खिलाफ पहले IAS अफसर वाला MeToo का केस बना। अब एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह रहा हूं। जाखड़ ने कहा कि यह जो सफेद चादर लेकर घूम रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक है।

जाखड़ ने कहा कि महिला पत्रकार सच्चाई बताकर पंजाब की बच्चियों पर बहुत बड़ा उपकार करेंगी। मैं उनका नाम नहीं घसीटना चाहता, लेकिन चन्नी ने जो किया, वह पार्टी और समाज के लिए शर्म की बात है। हालांकि इस संबंध में CM चन्नी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जाखड़ ने कहा कि मैं चन्नी को अच्छी तरह से जानता था। वह अपने चाल-चलन और चरित्र समेत किसी बात पर खड़े नहीं रहते।

IAS अफसर को मैसेज

साल 2018 में चन्नी पर एक महिला IAS अफसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी को माफी मांगने को कहा। कैप्टन ने कहा था कि इसके बाद मामला खत्म हो गया है। हालांकि पिछले साल मई में अचानक यह मामला फिर उठा। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने चेतावनी दी कि चन्नी पर कार्रवाई न हुई तो वे अनशन पर बैठ जाएंगी। हालांकि जब चन्नी CM बन गए तो वह इस मामले से बचने लगी। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *