Headlines

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष मीणा स्पीकर से उलझे , डांटा तो बोले- सवाल पूछना हमारा प्रिविलेज, यह नहीं चलेगा

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष मीणा स्पीकर से उलझे , डांटा तो बोले- सवाल पूछना हमारा प्रिविलेज, यह नहीं चलेगा

जयपुर: आदिवासियों और दलितों बच्चों को स्कॉलरशिप में आय सीमा से जुड़ा सप्लीमेंट्री सवाल पूछने की मंजूरी नहीं देने के मुद्दे पर कांग्रेस ​विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा स्पीकर सीपी जोशी से उलझ गए। स्पीकर और रामनारायण मीणा के बीच जमकर बहस हुई। रामनाराण मीणा का ओबीसी, एमबीसी और गरीब सवर्णों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने में तय आय सीमा और उसे खत्म करने पर सवाल लगा था। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सवाल के जवाब में बताया कि स्कॉलरशिप में आय सीमा का प्रावधान खत्म नहीं होगा। इस पर रामनारायण मीणा ने एससी-एसटी के बच्चों की स्कॉलरशिप में आय सीमा को लेकर सवाल पूछा तो स्पीकर ने यह कहकर मंजूरी नहीं दी कि यह इससे रेलिवेंट नहीं है, इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती।

रामनारायण मीणा ने कहा कि सवाल पूछना हमारा प्रिविलेज है। यह नहीं चलेगा। इस पर स्पीकर ने कहा कि मैं इसकी इजाजत नहीं दे सकता। यह प्रिविलेज नहीं है, आप सीनियर सदस्य हैं, इस तरह का आचरण कर रहे हैं। इस पर रामनारायण मीणा फिर बोलने लगे। स्पीकर और रामनारायण मीणा के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। नाराज स्पीकर ने रामनारायण मीणा को फटकार लगाते हुए संसदीय कार्यमंत्री से कहा कि यह बर्दाश्त नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *