Headlines

गींदड़ नृत्य में युवाओं ने बांधा समां

गींदड़

लक्ष्मणगढ़ : कस्बे में कबूतरियाँ कुआँ चौक पर आयोजित चार दिवसीय गोरबंद -2022 कार्यक्रम का आगाज सोमवार रात्रि को भव्य समारोहपूर्वक हुआ। भाजपा नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बुटोलिया, प्रवासी भामाशाह श्रीकुमार लखोटिया, ईओ डॉ अशोक चौधरी, पालिका जेईन सुरेंद्र गोदारा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष जोशी, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा ने नंगाड़े की थाप के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अश्विनी पारीक की नंगाड़े की थाप ने उपस्थित कस्बेवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

युवा शक्ति ने गींदड़ नृत्य की कला की रोमांचक प्रस्तुति दी। बांसुरी पर मनिंदर, विकास मिश्र, एडवोकेट मोहित मिश्र व चिरंजीलाल सैनी की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ गायक कलाकार विकास मिश्रा, गणेश चौमाल, योगेश जोशी, कुशल खरादी, गुंजन जोशी की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का रोमांच इतना प्रभावी था कि प्रवासी मारवाड़ी भी खुद को झूमने से रोक ना सके। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक शशांक जोशी व पंडित कमलनयन मिश्र ने नंगाड़े की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज करवाया। सोसाइटी के सक्रिय सदस्य नेमीचंद कटारिया, जगदीश सैनी, गगन जोशी, मनीष मिश्रा, राहुल शर्मा, राघव नारनोलिया, दीपक पांडेय, पंकज गोयनका, अभिषेक चौमाल, हिमांशु सैन, कमल मरोठवाला आदि ने सभी का स्वागत किया।

गींदड़

इस अवसर पर शेखावाटी रंगमंच घूमर के अध्यक्ष राम नारनोलिया, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश टेलर, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के मंत्री निशांत गोयनका, इंदिराकान्त मिश्र, प्रवासी व्यवसायी सुशील जोशी, राजकुमार जोशी, समाजसेवी भगवती प्रसाद चिरानिया, पार्षद विष्णु शर्मा, पवन वाल्मीकि, सुशील पुजारी, प्रदीप चौमाल, ओमप्रकाश महरिया, व्यवसायी महेंद्र खेड़िया, ललित खेड़वाल, विनोद चिरानिया, जयंत रींगसिया,सुभाष तमोली, सुनील टेलर, हरीश सैन, कमल चूड़ीवाला, कमल चौमाल सहित बड़ी तादाद में कला संस्कृति प्रेमी व गणमान्यजन उपस्थित थे।

गींदड़

चंद्रमौली पारीक व विनोद चिरानिया बने विजेता

इस मौके पर जूनियर व सीनियर वर्ग के लिए अलग-अलग गींदड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व रवि जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में जहां चंद्रमौली पारीक, विनेश पारीक व कमल मारोठवाला विजेता बने, वहीं सीनियर वर्ग में विनोद चिरानिया, राघव नारनोलिया व अभिषेक चौमाल ने खिताब अपने नाम किया। विजेता कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अश्विनी पारीक व शशांक जोशी ने बताया कि मंगलवार को भी गींदड़ प्रेमियों के लिए प्रतियोगिता रखी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *