Headlines

आम आदमी पर महंगाई की मार! मैगी और चाय हुई महंगी

नई दिल्ली: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले ने चाय, कॉफी, दूध और नूडल्स जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। मैगी 2 रुपए महंगी हो गई है। नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने आज से मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। अब 70 ग्राम मैगी के पैकेट के लिए 12 रुपए की बजाय 14 रुपए देने होंगे। 140 ग्राम वाले मैगी के पैकेट की कीमत 3 रुपए बढ़ा दी गई है। वहीं, 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए की बजाय 105 रुपए चुकाने होंगे। नेस्ले ने A+milk 1 लीटर कार्टन की कीमत में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है और अब आपको इसके लिए 3 रुपये ज्यादा यानी 78 रुपये देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर की कीमत में भी तीन से सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि नेस्कैफे क्लासिक 25 ग्राम पैक की कीमत में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत 78 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गई है। साथ ही नेस्कैफे क्लासिक 50 ग्राम पैक की कीमत भी 3.4 प्रतिशत बढ़ाकर 145 रुपये से 150 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा ब्रू कॉफी, ताजमहल चाय, ब्रूक बॉन्ड चाय की कीमतें भी बढ़ी हैं।

सीएनबीसी टीवी -18 के मुताबिक HUL ने आज 14 मार्च को ब्रू कॉफी पाउडर की कीमतों में 3 से 7 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ब्रू गोल्ड कॉफी जार को तीन-चार प्रतिशत और ब्रू इंस्टेंट कॉफी पाउच को 3 से 6.66 फीसदी तक महंगा कर दिया गया है वहीं, ताजमहल चाय के दाम भी 3.7 से लेकर 5.8 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं.

ब्रुक बॉन्ड के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 1.5 से लेकर 14 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। अपने प्रोडक्ट्स के दामों में बढ़ोतरी का एलान करते हुए HUL ने कहा कि वह बढ़ती महंगाई के चलते अपने प्रोडक्ट्स को महंगा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *