Headlines

जयपुर में झगड़े में एक युवक की हत्या, होटल में रूम लेकर 6 दोस्तों के साथ कर रहा था पार्टी

जयपुर: जयपुर के वैशाली नगर इलाके में स्थित एक होटल में रविवार रात झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी बनाने के लिए होटल में रूम लेकर ठहरा था। होटल कर्मचारियों से कहासुनी होने पर डंडे-सरियों से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसीपी वैशाली नगर आलोक कुमार ने बताया कि झगड़े में सोडाला निवासी विशाल यादव (22) की मौत हो गई। वह फास्ट फूड की स्टॉल लगाता है। रविवार रात को 6 दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 200 फीट बाइपास स्थित होटल शुभम गया था। सभी दोस्त होटल में रूम लेकर पार्टी कर रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे रूम लेकर ठहरे युवकों का शराब के नशे में होटल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। गेस्ट युवकों ने लाठी-सरिए से होटल में तोड़फोड़ कर दी।

विरोध में होटल कर्मचारियों ने पीटा
एसएचओ हीरालाल सैनी ने बताया कि होटल में तोड़फोड़ करने से कर्मचारियों ने रोका। गुस्से में होटल में मौजूद कर्मचारी भी लाठी-सरिए लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में चले लाठी-सरिए से विशाल घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से लहूलुहान हालत में विशाल जमीन पर गिर गया। साथी युवकों ने उसे तुरंत पास स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *