Headlines

विधानसभा में BJP विधायकों का हंगामा,कहा- लक्ष्मीनारायणजी के मंदिर से मजार हटाई जाए

जयपुर: जयपुर में देवस्थान विभाग के लक्ष्मीनारायणजी के मंदिर पर बनी मजार हटाने की मांग को लेकर अनुदान मांगों की बहस के दौरान विधानसभा में सोमवार को हंगामा हो गया। बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने मंदिर पर मजार को लेकर हंगामा किया। बाद में सभापति के दखल से मामला शांत हुआ। इससे पहले देवस्थान और उद्योग की अनुदान मांगों पर बहस में बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर पर देवस्थान विभाग की लापवरवाही से मजार बना दी गई।

दुनिया में ऐसा कौन सा मंदिर है, जिस पर इस तरह का मजार है। वहां शिव मंदिर है। विवाद पर एक दिन शिव मंदिर खुलवाया और रस्मी तौर पर एक दिन पूजा करके उसे बंद कर दिया। मंदिर देवस्थान का और चाबी लेकर पुलिस चली गई। मंदिर की छत पर हरा रंग पोत करके मजार बनाने से हमारा भाईचारा प्रभावित हो रहा है। शिव मंदिर को वापस खुलवाया जाए और मंदिर पर बनी मजार को हटवाया जाए। देवस्थान मंत्री ने हाल ही में भागवत कथा करवाई थी। इसलिए उनसे उम्मीद है कि वे मंदिर भी बचाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *