Headlines

ऐतिहासिक गोरबंद कार्यक्रम का आगाज 14 से

ऐतिहासिक गोरबंद कार्यक्रम का आगाज 14 से

लक्ष्मणगढ़: सामाजिक संगठन फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित चार दिवसीय होली महोत्सव कार्यक्रम गोरबंद -2022 का आगाज 14 मार्च को समारोह पूर्वक होगा। आयोजन की श्रृंखला में 14 मार्च से लेकर 17 मार्च तक चारों दिन विमल पारीक के निर्देशन में बगड़िया स्कूल के बच्चों सहित अन्य युवाओं की ओर से जहां गींदड़ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं पहली बार युवतियों की ओर से प्रस्तुत ढप नृत्य सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। सोसाइटी के संरक्षक पवन गोयनका ने बताया कि आयोजन के चारो दिन गींदड़ कलाकारों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया है। बेहतरीन गींदड़ नृत्य की प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकारों को नगद राशि व गिफ्ट हैंपर प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। तो तैयार रहिए हर बार की तरह इस बार भी हम मचाएंगे धमाल……..होली महोत्सव में करेंगे कदमताल।

8b9bdcf2 7fdc 4996 9359 a70708c8a98f

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *