Headlines

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 मार्च को जारी करेगा 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पहली बार IAS लक्ष्मीनारायण मंत्री पूर्ण प्रशासक नियुक्त, मेघना चौधरी सचिव

बीकानेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड 15 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। RBSE 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक होंगी। जबकि RBSE 10वीं, प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

किसी भी मदद के लिए इन नंबर्स पर करें कॉल

बोर्ड ने छात्रों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। बोर्ड कार्यालय में 21 मार्च 2022 को सुबह 6 बजे से शुरू होने वाला कंट्रोल रूम 26 अप्रैल 2022 तक कार्यरत रहेगा। छात्र किसी भी प्रकार की मदद के लिए 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *