जयपुर : राजस्थान सरकार के गृह विभाग की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में रिक्त पड़े अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी किये गए है। जारी आदेशों के अनुसार इनमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां विजय कुमार स्वर्णकार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड सेण्टर बीकानेर ओमप्रकाश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस बीकानेर महावीर प्रसाद शर्मा, वृताधिकारी वृत्त सीकर ग्रामीण राजेश आर्य, उप पुलिस अधीक्षक जीआरपी जयपुर महेंद्र कुमार शर्मा को लगाया गया है।

