Headlines

बीजेपी ने जयपुर में 18 प्रकोष्ठ में की संयोजक-सह संयोजकों की नियुक्तियां

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर शहर में 18 अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाकर उनमें पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर जयपुर शहर बीजेपी अध्यक्ष राघव शर्मा ने प्रकोष्ठों के संयोजक (कॉर्डिनेटर) और सह-संयोजकों (को-कॉर्डिनेटर) की घोषणा की है। 18 प्रकोष्ठों में विधि, बुद्धिजीवी, व्यावसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, लघु उद्योग, शिक्षक, सहकारिता, सैनिक, सांस्कृतिक और पर्यटन, व्यापार, घुमंतू, नगर निकाय, पंचायती राज, खेल, वरिष्ठ नागरिक और विशेष संपर्क शामिल हैं। सभी में संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। खास बात यह है कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां दी गई हैं। ये संयोजक-सह संयोजक केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं को टारगेट ग्रुप की जनता तक लेकर जाएंगे। साथ ही बीजेपी के नए सदस्य भी बनाएंगे।

बीजेपी ने विधि प्रकोष्ठ में शलभ वर्मा को संयोजक, राजकुमार शर्मा और अर्पिता माथुर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में डॉ बृजकिशोर शर्मा को संयोजक, सुदेश दाधीच और अंजना शर्मा को सह संयोजक बनाया है। व्यावासायिक प्रकोष्ठ में लोकेश कासट संयोजक, जीतमल पंचारिया और नन्दा शेखावत सह संयोजक लगाए गए हैं। आर्थिक प्रकोष्ठ में पवन कानूनगो संयोजक बने हैं। जबकि मनोज शर्मा और नरेन्द्र कुमार लड्डा को सह संयोजक बनाया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में राजसिंह सिनसिनवार को संयोजक, डॉ नीरज राणावत और डॉ आयुषी शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ में विकास कोठारी संयोजक और रामवतार काबरा सह संयोजक लगाए गए हैं। शिक्षक प्रकोष्ठ में जय कुमार बैथेडिया संयोजक, तरूणराज पांचाल और कविता शर्मा सह संयोजक लगाए गए हैं।

सहकारिता प्रकोष्ठ में उत्तम सिंह गहलोत को संयोजक बनाया है। सैनिक प्रकोष्ठ में कर्नल प्रताप सिंह राठौड़ संयोजक और सुमेर सिंह जोधा सह संयोजक लगाए गए हैं। सांस्कृतिक और पर्यटन प्रकोष्ठ में मदन सिंह राजपुरा को संयोजक और बद्रीनारायण मरोटिया, मुकेश सैन को सह संयोजक लगाया गया है। व्यापार प्रकोष्ठ में प्रेम कुमार जैन को संयोजक और पवन नटराज, प्रियंका वशिष्ठ को सह संयोजक नियुक्त किया है। घुमन्तु प्रकोष्ठ में हीरालाल को संयोजक, सुन्दर कुमार को सह संयोजक लगाया है। नगर निकाय प्रकोष्ठ में कमलेश शर्मा को संयोजक, सुशील खारेड़ और स्नेहलता शाह को सह संयोजक बनाया है। पंचायतीराज प्रकोष्ठ में सूरज शर्मा संयोजक, मोहन शर्मा और निशा गौड़ सह संयोजक लगाए गए हैं। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में लक्ष्मीकांत चौधरी संयोजक, रामकिशोर खण्डेलवाल और मुन्नी देवी शर्मा सह संयोजक बनाए गए हैं। विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ में गोविंद अग्रवाल संयोजक और निर्मला शर्मा सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *