Headlines

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा

रोडवेज

जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2022 के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 08.03.2022 को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा के लिये जारी निर्देशों की पालना में रोडवेज प्रबन्धन द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देशानुसार राजस्थान रोडवेज की बसों में राज्य की सीमा में संचालित समस्त साधारण एवं दु्रतगामी बसों (वातानूकुलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) में यात्रा करने वाली समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च, 2022 को एक दिवस के लिये निःशुल्क यात्रा सुविधा के आदेश जारी किये गये हैं।

वर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2022 को महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा निःशुल्क यात्रा करने के लिये अग्रिम आरक्षण सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये नो-मास्क, नो-एन्ट्री का सख्ती से पालन करने व प्रत्येक घोषित ठहराव स्थल पर थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था करने के लिये निर्देश जारी किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *