Headlines

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की गाड़ी को युवती ने मारी टक्कर

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की गाड़ी को युवती ने मारी टक्कर

जयपुर: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को एक लड़की ने कार से टक्कर मार दी। हालांकि राजे को कोई चोट नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि राजे से लड़की ने माफी मांगी और राजे ने माफ़ करते हुए कहा कि कोई बात नहीं, लेकिन कार धीरे और सावधानी से चलाओ।

ये घटना विद्याधर नगर थाना इलाके के बियानी कॉलेज के सामने की है। जब राजे अपने आवास की ओर जा रही ही थी। कार की आगे वाली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे बैठीं थी। पीछे ओएसडी महेन्द्र भारद्वाज बैठे थे। इस दौरान एक दूसरी कार ने राजे की कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे कार के लेफ्ट साइड के गेट पर नुकसान हुआ। लड़की ने कार से बाहर आने के बाद राजे से माफी मांगी।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विद्याधर नगर थाना प्रभारी सहित दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजे ने सभी को कार्रवाई नहीं करने को कहा। दुर्घटना के कारण लड़की काफी डर गई थी। इसलिए राजे ने उसे समझाया कि वह आराम से अपने घर चली जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *