जयपुर : नर्सेज संघर्ष समिति ने नर्सिंग भर्ती 2018 मे नियुक्ति तिथि 29 अप्रैल 2020 को लेकर राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ से मुलाकात करके ज्ञापन दिया। संघर्ष समिति अध्यक्ष सोमसिंह मीणा ने बताया कि 28 अप्रैल 2020 को जारी नियुक्ति सूची में चयनित होने के बावजूद विभागीय त्रुटि के कारण प्रदेश भर के हजारों नवनियुक्त नर्सेज परिवीक्षा काल को लेकर चिंतित है।
विभागीय त्रुटि के कारण हजारों नर्सेज लगभग 3 से 4 महीने समयांतराल को लेकर भयभीत है। संघर्ष समिति के दुबारा लंबे समय से मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों को अनेक बार ज्ञापन देकर अवगत करवा चुके है। उसके वाबजूद भी नियुक्ति तिथि का समाधान नही हो पा रहा है। इसको लेकर प्रदेश भर की हजारों नर्सेज जयपुर कूच कर आंदोलन को मजबूर होगी। संघर्ष समिति सदस्य प्रदेश संयोजक पवन कुमार, पंडित जितेंद्र कटारा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
