कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र का नाम नवीन कुमार है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, ‘हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खरकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’
नवीन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी का रहने वाला है। घटना के बाद सीएम बोम्मई ने नवीन के परिवार से फोन पर बातचीत की और दुख जताया। इसके साथ ही सीएम बोम्मई ने नवीन के परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार नवीन के शव को लाने की पूरी कोशिश कर रही है।
Foreign Secretary is calling in Ambassadors of Russia and Ukraine to reiterate our demand for urgent safe passage for Indian nationals who are still in Kharkiv and cities in other conflict zones.
Similar action is also being undertaken by our Ambassadors in Russia and Ukraine.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 1, 2022
